|
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा रेण्डमाइजेशन का कार्य आगर-मालवा : पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले में ईव्हीएम मशीनों का डीईओ लेवल रेण्डमाइजेशन 16 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। यह कार्य सायं 4 बजे नवीन कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष क्रमांक-210, जिला आगर-मालवा में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एवं आईटी नोडल अधिकारी श्री कपिल पाटीदार तथा प्रबंधक ई-गवर्नेंस एवं आईटी नोडल अधिकारी श्री लखनसिंह को ईव्हीएम मशीनों के रेण्डमाइजेशन संबंधी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने ईव्हीएम मशीनों की डीईओ लेवल रेण्डमाइजेशन अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त दलों के जिला अध्यक्षों अथवा प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है। |