|
रक्तदान से लेकर हितग्राही परिवारों के घरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन की होंगी गतिविधियां आगर-मालवा । सेवा सहभागिता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशानुसार अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में सेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रमुख गतिविधियां • स्वास्थ्य सेवाएं: जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। • आशीर्वाद का दीया: हितग्राही परिवारों के घरों तथा जिले के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। • धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल: जिले के प्रमुख मंदिरों, एवं धार्मिक परिसरों को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। • आवास एवं जल संरचनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों, अमृत सरोवर एवं अन्य महत्वपूर्ण जल संरचनाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलन होगा। • शैक्षणिक एवं सामुदायिक संस्थान: मेडिकल कॉलेज, विद्यालय-महाविद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र एवं जन-आकांक्षा केंद्रों में जनभागीदारी से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। • औद्योगिक, पर्यटन एवं विकास स्थल: ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी नवीन औद्योगिक इकाइयों, पर्यटन एवं आध्यात्म से जुड़ी प्रमुख संरचनाओं तथा नगरीय-ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्य अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका वार्ड में न्यूनतम 500 दीपक तथा प्रत्येक नगर परिवार द्वारा 250 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने संबंधित अधिकारियों को गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से जिले में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। |