|
आगर-मालवा, 15 सितम्बर 2026/ नगर परिषद सुसनेर एवं जनपद पंचायत नलखेड़ा के जनपद सदस्य के दो वार्डों के उप निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह का जिले में आगमन हो गया है। एसडीएम सुसनेर श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने बताया कि ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह ने सोमवार को सुसनेर पहुँचकर नगर परिषद अध्यक्ष के स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह का मोबाइल नंबर 9424434333 है। नगरीय निकाय एवं पंचायत के उप निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत उक्त नंबर पर दी जा सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री दुर्ग विजय सिंह 18 सितंबर तक लोक निर्माण सर्किट हाउस सुसनेर में शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे उप निर्वाचन सुसनेर के संबंध में कोई भी समस्या शिकायत एवं सुझाव के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। ऑब्जर्वर श्री दुर्ग विजय सिंह द्वितीय चरण में 28 सितंबर से मतगणना समाप्ति तक लोक निर्माण सर्किट हाउस हाउस सुसनेर में उपलब्ध रहेंगे। |