|
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए सैनिक सम्मेलन 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर नगेश चन्द्र (सेवानिवृत्त) ने जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके पिरजनों से इस सम्मेलन का लाभ उठाने का आग्रह किया है। |