|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला इकाई नीमच की महत्वपूर्ण बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, नीमच पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नव-नियुक्त जिला कार्यकारिणी नीमच का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दशरथ धनगर, जिला सचिव रामाशीष चौहान, कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान, कार्यालय मंत्री गोपाल गवरिया, सह सचिव राहुल माली, कार्यकारिणी सदस्य अनूपसिंह गेहलोद,योगेश कच्छावा,श्याम सिंह, दीलिप धनगर को शामिल किया गया है।बैठक की अध्यक्षता नीमच एवं मंदसौर विभाग प्रमुख श्री गोपाल जामलिया द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि नितिन साहू भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नीमच, विशिष्ठ अतिथि प्रशांत राव,पश्चिम क्षेत्र प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष मंदसौर, विशिष्ठ अथिति सुभाष कुमावत जिलामंत्री भारतीय मजदूर संघ, मुख्य अथिति भारतीय मजदूर संघ मंदसौर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन श्री राहुल मालवीय, इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष श्री राजेश पोरवाल, पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ नीमच के संभाग अध्यक्ष लखन नागदा, वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा सहित नीमच जिले के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |