|
|
|
सैलाना (रतलाम)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में खेल, जागरूकता एवं सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कबड्डी टूर्नामेंट, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि युवा यदि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो वे न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने उपस्थित युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यालय के वॉलीबॉल मैदान पर खिलाड़ियों के साथ विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने खिलाड़ियों के माध्यम से आमजन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया। सैलाना के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी युवाओं से खेल संस्कृति को अपनाने, स्वस्थ जीवन जीने और नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि खेल बनेगा पहचान, नशा नहीं। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया। खेल और सामाजिक सरोकार का यह प्रेरणादायी संगम उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा तथा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन मिला रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत |
सैलाना (रतलाम)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में खेल, जागरूकता एवं सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कबड्डी टूर्नामेंट, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि युवा यदि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो वे न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने उपस्थित युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसके बाद विद्यालय के वॉलीबॉल मैदान पर खिलाड़ियों के साथ विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने खिलाड़ियों के माध्यम से आमजन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया। सैलाना के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी युवाओं से खेल संस्कृति को अपनाने, स्वस्थ जीवन जीने और नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि खेल बनेगा पहचान, नशा नहीं। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया। खेल और सामाजिक सरोकार का यह प्रेरणादायी संगम उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा तथा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन मिला
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत