रतलाम। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सालरापाड़ा में 40 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षक दिनेश बारोठ के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उनके चार दशक के समर्पण अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद करते हुए उनका आत्मीय सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी जिला खेल अधिकारी मनोज यादव तथा कर्मचारी नेता डॉ. मुनींद्र दुबे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षक दिनेश बारोठ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा को केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना और हजारों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान की।
विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक दिनेश बारोठ का शाल श्रीफल साफा स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
अभिनंदन पत्र का वाचन सुनील जोशी ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार पासी डॉ. मुनींद्र दुबे मनोज यादव संगीता शर्मा कृष्ण परमार कांता अटारिया हेमंत राठौड़ मनोज कार्णिक संगीता कुमावत शिव प्यारी लोध संजू मल मूलचंद पोरवाल एवं रजनीश कसेरा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने संबोधन में बारोठ की सरल कार्यशैली कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
समारोह में आसिफ खान भंवरलाल बारोट शैलेंद्र सिंह चौहान अशोक कुमावत शोभा दुबे संगीता शर्मा संगीता कुमावत मूलचंद पोरवाल राधेश्याम बारोट मुस्तकीम सिद्दीकी हेमंत राठौड़ सहित ग्राम पंचायत के पंच जनप्रतिनिधि विद्यालय स्टाफ अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन देवीलाल गहलोत ने किया जबकि अंत में मनोज कार्णिक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षक दिनेश बारोठ की चार दशकों की निष्ठावान सेवाओं के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत