रतलाम। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर त्रक धा म्युजिकल ग्रुप, रतलाम द्वारा अपने संस्थापक एवं ऑनर आदरणीय देव सर (देव विष्णु प्रसाद कण्डारे) के सम्मान में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित होगा, जिसमें संगीत साधना, संस्कार और गुरु के प्रति श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि देव विष्णु प्रसाद कण्डारे ने वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनके इसी अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं सम्मान स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा।
समारोह में संध्या शर्मा, सुरेखा माना, राजेश माना, अशोक मेहता, रतन चौहान, अशोक छपरी, गीता बोरासी, मीना महावर, कृष्णकांत महावर तथा चंचल मईडा द्वारा आदरणीय देव सर का स्नेह एवं सम्मान किया जाएगा। वहीं देवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा विशेष सम्मान अर्पित किया जाएगा, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।
आयोजन समिति ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा इसी गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस अवसर पर गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार प्रकट करते हुए सभी सदस्यों ने समारोह को यादगार बनाने का संकल्प लिया है।
त्रक धा म्युजिकल ग्रुप ने शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों, शिष्यों एवं नागरिकों से इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने पूजनीय गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की है। आयोजन समिति का कहना है कि गुरु ही ज्ञान का प्रकाश हैं, गुरु ही सफलता का विश्वास हैं। ऐसे पूजनीय गुरु को शत-शत नमन।
गुरु पूर्णिमा का यह विशेष आयोजन संगीत, संस्कार और सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहेगा तथा गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत