|
|
रतलाम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस की माननखेड़ा चौकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से 280 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माननखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें 280 किलोग्राम डोडाचूरा मिला।
मामले में पुलिस ने प्रमोद पिता नरेंद्र कुमार दुबे, उम्र 48 वर्ष, निवासी ताजखेड़ी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 19 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय और उनकी टीम द्वारा की गई।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी – मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL