₹10 हजार का इनामी आरोपी समीर खान गिरफ्तार
5 माह से था फरार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने 7.387 किलो प्रतिबंधित केमिकल पाउडर एवं 5 ग्राम एमडी जब्ती के मामले में करीब पांच माह से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को नौंगावा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और एमडी बरामद की गई थी। अनुसंधान में अजहर खान एवं समीर खान की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फरार रहने पर दोनों पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अजहर खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर समीर खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में की गई।
चैनल रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी – मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ