प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
चार साल से शादी का झांसा देने का आरोप: दिनांक 01 अगस्त 2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना धरियावद में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त क्रिश पिता दौलतराम तिरगर, निवासी पहाड़ा, थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रार्थिया से दोस्ती की और करीब चार साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
अहमदाबाद से किया डिटेन: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त क्रिश तिरगर को अहमदाबाद, गुजरात से डिटेन किया। अनुसंधान के दौरान अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
क्रिश पिता दौलतराम तिरगर, निवासी पहाड़ा, थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर।
पुलिस टीम:
हजारीलाल मीणा, पु.नि., थानाधिकारी थाना धरियावाद
नाथुसिंह, सउनि, थाना धरियावाद
रमेशचन्द्र, कानि. 387, थाना धरियावाद
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL