बिलपांक। भगवान विरुपाक्ष महादेव का जलाभिषेक कर बिलपांक में उज्जयिनी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विरुपाक्ष महादेव का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
वहीं दूसरी ओर बारिश की लंबी खेंच ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। बारिश की कमी का असर खेती-किसानी पर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलों के लिए पर्याप्त बारिश जरूरी है। समय पर बारिश नहीं होने से फसलों पर असर पड़ सकता है। वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर होने के कारण व्यापारियों को भी कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।
उज्जयिनी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विरुपाक्ष महादेव से जल्द अच्छी बारिश होने और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है।
देश : बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव का जलाभिषेक, अच्छी बारिश की कामना