|
|
मंडला जिले के बम्हनी बंजर (बमनी) थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनहरा (सुनहरा माल) में किडनी के 21 वर्षीय रोगी की बम्हनी से जिला अस्पताल मंडला ले जाते वक्त एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई, इसके बाद जब युवक को अस्पताल ले जाया गया, तब रास्ते में एम्बुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |