|
|
रतलाम/बिलपांक। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रथम मंगलवार को रतलाम जिले के बिलपांक सेक्टर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को टेक होम राशन (टीएचआर-एफआरएस) का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए 625 ग्राम तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए 850 ग्राम वजन के पौष्टिक आहार पैकेट वितरित किए गए। इन पैकेटों में दलिया, चना दाल, मूंग दाल, खिचड़ी, तिल सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी। इन पौष्टिक आहार पैकेटों का निर्माण वर्षा स्वयं सहायता समूह, बिलपांक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती रीना सोलंकी, पर्यवेक्षक श्रीमती प्रियंका बैरागी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला परमार, ज्योति मालवीय एवं अनीता परिहार, आशा कार्यकर्ता आशा कटारिया, आंगनबाड़ी सहायिकाएं माया रायकवार, संगीता परिहार एवं सविता केलवा, ग्राम की आशा कार्यकर्ता श्रीमती जीवनबाला चौधरी एवं श्रीमती राधा गोयल, एएनएम श्रीमती सुनीता तथा वर्षा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मांगी बाई एवं सचिव सुमित्रा बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हितग्राहियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से टीएचआर-एफआरएस का उपयोग करने तथा माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। रिपोर्ट : जीवन परमार |