|
|
नलखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महान वैज्ञानिक एवं प्रख्यात रसायनशास्त्री डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय की जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल की अध्यक्षता में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आरती नागर ने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के रसायन शास्त्र के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान, उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा भारतीय विज्ञान के विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल ने विद्यार्थियों से डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार कुमावत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. सचिन शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा तारे, डॉ. आशीष सांखला, श्री जैनुल आब्दीन अजमेरी, सुश्री सुधा शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। |