|
|
कुकड़ेश्वर : माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कुकडेश्वर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर परिवहन किया जा रहा कुल 58.840 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। वाहन चेकिंग के दौरान अरावली गोशाला के सामने टामोटी रोड पर दिनांक 02.08.2026 व 03.08.2026 की दरमियानी रात्रि में रंजीत सिंह पिता अशोक कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी ग्राम साहसपुर बनकिया थाना मांदाबाद जिला फरुखाबाद उत्तर प्रदेश हाल मुकाम ग्राम रामामंडी जिला बठिंडा, पंजाब व मनीष कुमार पिता रमेश सिंह नायक उम्र 29 साल निवासी ग्राम रामामंडी जिला बठिंडा पंजाब के संयुक्त कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर परिवहन किया जा रहा 3 बैगों में भरा कुल 58.840 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर उक्त आरोपीगणों को मौके से गिरफतार कर उनके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है । सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम थाना कुकड़ेश्वर का सराहनीय योगदान रहा। |