|
आगर-मालवा : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थानीय उप निर्वाचन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण सुव्यस्थित सुचारू रूप से पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गए हैं नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर परिषद अध्यक्ष के उप निर्वाचन के लिए 29 सितम्बर को हुए मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री दुर्ग विजय सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुंवर सोलंकी की उपस्थिति में आईटीआई सुसनेर में सुचारू रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुंवर सोलंकी ने राउंड वार मतगणना परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री प्रदीप बद्रीलाल सोनी को 5663 मत एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री विष्णु प्रसाद पाटीदार को 4703 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री प्रदीप बद्रीलाल सोनी नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मतगणना का काम पूरा होने पर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती देव कुवर सोलंकी ने मतगणना परिणाम घोषित कर दिए हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुचारू एवं सुव्यवस्थित मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एसडीओपी श्री देवनारायण यादव के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले में पंचायत एवं नगरीय निकाय के उप चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी को धन्यवाद देते हुए किए गए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। |