|
सेवा संकल्प अभियान राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव एवं विधायक श्री गहलोत ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ किया स्वच्छता के लिए श्रमदान सेवा की अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति आगर मालवा / प्रदेश के साथ ही आगर जिले में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। आगर के कंपनी गार्डन में स्वच्छता ही सेवा अभियान की राज्य प्रभारी, राज्यसभा सांसद गोरखपुर उत्तर प्रदेश श्रीमती संगीता यादव, विधायक श्री मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत एवं अधिकारियों पार्षदगण, नागरिकों ने कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की । तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छावनी नाका पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव, विधायक श्री मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, डॉ राजेंद्र जैन, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, श्री हरिनारायण यादव, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश गवली, श्री राजेश आर्य, डॉ नारायणसिंह बगाना, श्री बंटी सोनी, श्री आयुष तिवारी, श्री राजेश सिसोदिया, श्री अंशुल सिहंल अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों और नागरिकों ने अपने हाथों में झाडू थाम कर छावनी नाका पर साफ सफाई की ओर श्रमदान कर कचरा एकत्रित कर नगर पालिका के वाहन से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया। सेवा की अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के जनसेवा पर आधारित प्रस्तुतियों की सभी ने की सराहना… इस अवसर पर छावनी नाका पर नगर पालिका आगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से संगीत जनकल्याण एवं शोध संस्थान समिति नलखेड़ा की कला मंडली ने श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा 25 वर्षों पर आधारित उपलब्धियां और सेवा कार्यों पर आधारित अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत की। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने करतल ध्वनि से स्वागत कर सराहना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद गोरखपुर उत्तर प्रदेश श्रीमती संगीता यादव, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, कार्यक्रम प्रभारी डॉ राजेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्षदगण एवं नगरीक उपस्थित थे। |