|
आगर-मालवा : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जनपद पंचायत आगर में एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत गुरुवार को स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, सरपंच-सचिवों, स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणजनों ने एक साथ एक घंटे तक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों, पंचायत परिसर, बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई की। जनपद सीईओ सुश्री अंजलि बड़ोले ने बताया कि इस अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा पृथक्कीकरण (गीला-सूखा) एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया गया। जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि अभियान के तहत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ श्रमदान किया गया। नागरिकों ने स्वच्छता को आदत बनाने एवं अपने गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया। |