जबलपुर जिले के सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम बरखेड़ा में सांप के काटने से एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात में सोते समय सांप ने व्यक्ति को डस लिया, इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान उनकी बेटी की भी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, जबलपुर से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है।
शहर : सांप के डसने से पिता की हुई मृत्यु, सदमे में बेटी की भी चली गई जान.....