|
चीताखेड़ा । सेवा सकंल्प अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत तृतीय दिवस गुरुवार को मेरी कहानी मेरी सफलता योजना लाभार्थी संवाद चीताखेड़ा सेक्टर की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 व 5 में मनाया गया। हर आंगनवाड़ी केन्द्र बनेगा पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध खाद्य पदार्थो द्वारा रेसीपी व व्यंजन बनाकर पोषण प्रदर्शनी लगायी गयी। सभी महिलाओं और बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से अंकुरित अनाज, मोटे अनाज, सभी प्रकार की दाले हरी सब्जियाँ, फल, सभी उपयोग दैनिक जीवन में करने के बारे में समझाइश दी गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही, योजनाओं के बारे में महिलाओं से सवांद किया गया। महिला बाल विकास की योजना लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना, स्पॉन्सरशीप योजना के बारे में बताया गया। प्राप्त हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। प्राप्त योजनाओं का लाभ से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव माया और सभी महिलाओं ने अपनी सफलता की अपनी कहानी सांझा की। कार्यकाल में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष नवनीत परमार और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |