|
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर जनपद के ग्राम पालखेड़ी में शनिवार 03 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरू सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य श्री शंकर लाल, सरपंच श्री गोरधन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, लाभ लेने की प्रक्रिया बताई गई और पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भी भरवाए गए। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाड़ली लक्ष्मियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 37 आवेदन भी ग्रामीणजनों से प्राप्त हुए, जिनका संबंधित विभागों द्वारा समुचित निराकरण कर शिविर में ही मंच से अवगत कराया गया। कलेक्टर डॉ मीना ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का क्या निरीक्षण कलेक्टर डोक्टर शेर सिंह मीना ने पीलूखेड़ी शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली उन्होंने संबंधित स्टॉल पर अधिकारियों द्वारा संपादित किया जा रहे कार्यों के बारे में भी पूछा। तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्टालों ग्रामीणों को वितरण के लिए रखी गई योजनाओं की प्रचार सामग्री फोल्डर पंपलेट आदि का भी अवलोकन किया उन्होंने शिविर में विभागों द्वारा लाभारित किए गए हितग्राहियों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। |