|
नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 : आगर-मालवा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेरसिंह मीना के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने आगामी नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर परिषद सुसनेर के पूर्वार्द्ध उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया । अपर कलेक्टर ने सुसनेर के शासकीय आईटीआई में बनाए गए स्ट्रांग रूम, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, तहसीलदार श्री भँवर सिंह चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हरिओम शर्मा एवं आईटीआई प्राचार्य श्री जुगल किशोर पाटीदार थे। |