|
“पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर 7 सितंबर तक प्रवेश, तीन ट्रेड में सीमित सीटें उपलब्ध नीमच : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नीमच (डूंगलावदा)में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 से 7 सितंबर 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्था में तीन ट्रेड में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक में 12 सीटें, आशुलिपिक एवं सचिवीय सहायक (हिंदी) में 14 सीटें तथा फैशन डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी में 12 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नीमच में उपस्थित होकर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण संस्था द्वारा अभ्यर्थियों से शीघ्र प्रवेश लेना सुनिश्चित करने की अपील की गई है। |