|
चीताखेड़ा । शुक्रवार को देश और दुनिया भर के देवालयों से लेकर शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों और चौक चौराहों पर अपने अपने तौर-तरीकों से कहीं आंखों पर पट्टी बांध कर तो कहीं पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता व अन्य मंचों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कुचडोद की आंगनवाड़ी केन्द्र पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कृष्ण, ग्वालों के साथ राधा-रानी ने भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कोटड़ी इस्तमुरार सेक्टर की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1,3,4, और 5 में तथा जीरन सेक्टर की वार्ड 12 की आंगनवाड़ी केन्द्र पर शुक्रवार को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसूरी और मासूम चेहरे पर नटखट मुस्कान कोई नन्हा-सा कन्हैया बना तो कोई राधा-रानी के रूप में सजे नजर आएं। आंगनवाड़ी केन्द्र पर सर्वप्रथम श्री कृष्ण जी की तस्वीर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि रामकरण सगवारिया, बाबूलाल मुकाती, नंदलाल, भागीरथ, सुनील मेरावत ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ मोरपंखी मुकुट, बांसूरी और पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने इनमें भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को मंच पर सरकार किया। इन्हें देखकर आंगनवाड़ी परिसर कुछ पल के लिए गोकुल और वृंदावन में बदल गया और भक्ति भाव से भर उठा। नन्हे मुन्नों ने बाल गोपाल और ग्वालों का तो किसी ने सुदामा का स्वांग धर बाल लीलाओं के जीवंत कर मटकी फोड़ के साथ रंगारंग प्रस्तुतियों के उल्लास ने माहौल को कृष्णमय कर सभी का मन मोह लिया। आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों ने भी आंखों पर पट्टी बांध कर तो पिरामिड बनाकर मटकी फोड प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोहन रावत , मनोहर रावत, पूजा सोनिया, देवकन्या मेघवाल, सहायिका अनीता सरगरा,अनीता बी, पदमा मेघवाल, आशा सोनिया, जीरन सेक्टर आंगनवाड़ी सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रेहाना खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष,वार्ड पार्षद विनोद जारेरिया, श्रीमती संतोष पाटीदार, शांतिलाल शर्मा, श्रीमती हेमलता सेन, श्रीमती गंगाबाई पाटीदार, रीना, नंदकुमार, सुशीला देवी, अनीता, सुनीता ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रेम मित्रता सत्य धर्म, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर लड्डू वितरण किया गया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |