• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • BREAKING NEWS : भेरूघाटा में देर रात दर्दनाक हादसा या साजिश? दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर; घायल के बयान से उठे कई सवाल चलती बाइक पर पथराव का आरोप, घायल करण ने सुनाई पूरी कहानी; जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा बोले—यह महज हादसा नहीं, हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    BREAKING NEWS
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम / सैलाना  । सैलाना थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग स्थित भेरूघाटा के पास बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बाइक पर सवार तीन नाबालिग युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद जहां परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायल के बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि घटना महज सड़क हादसा थी या इसके पीछे किसी साजिश की आशंका भी है।

    जानकारी के अनुसार बाइक पर गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा उम्र 13 वर्ष, रमेश पिता वरसिंह भाभर उम्र 17 वर्ष और करण पिता मंसू मईडा उम्र 15 वर्ष सवार तीनों अडवानीया के निवासी थे। तीनों शिवगढ़ से लौट रहे थे। भेरूघाटा के पास दुर्घटना में गोपाल और रमेश की मौत हो गई, जबकि करण गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल करण के बयान ने बढ़ाई सनसनी

    सैलाना अस्पताल में उपचाररत घायल करण मईडा ने घटना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। करण के मुताबिक वे तीनों शिवगढ़ से लौट रहे थे। रास्ते में पहले कुछ छोटे बच्चों ने उनकी चलती बाइक पर पत्थर फेंके। आगे जाने पर कथित रूप से कुछ बड़े लोगों ने भी उन पर पथराव किया।

    करण ने बताया कि पत्थर बाइक चला रहे युवक को लगा, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कथित रूप से कुछ लोग लकड़ियां लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। करण के अनुसार वह किसी तरह खेतों के रास्ते भागकर आंबापुरा रोड तक पहुंचा और वहां से 112 डायल वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचा।

    केशु निनामा ने जताई हत्या की आशंका

    घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा सैलाना अस्पताल पहुंचे और घायल करण से जानकारी ली। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की।
    केशु निनामा ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक असंतुलित होकर मकान से टकराने की बात सामने आ रही है, लेकिन घायल युवक का बयान इससे अलग है। उन्होंने कहा कि यदि चलती बाइक पर पथराव किया गया और इसके कारण वाहन अनियंत्रित हुआ तो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच होना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि मामला केवल दुर्घटना तक सीमित नहीं हो सकता और हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए।

    उन्होंने पुलिस से मांग की कि घटनास्थल से लेकर पूरे रास्ते में पूछताछ की जाए, आसपास के मकानों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जाए तथा घायल के बयान की भी गंभीरता से जांच की जाए।

    दो परिवारों में मातम, विधायक ने जताया शोक

    हादसे में 13 वर्षीय गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा और 17 वर्षीय रमेश पिता वरसिंह भाभर की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय करण पिता मंसू मईडा का सैलाना अस्पताल में उपचार जारी है।
    सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार वर्तमान में क्षेत्र से बाहर होने के कारण मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष और संदेश के माध्यम से दोनों नाबालिगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायल करण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा, हर पहलू से जांच जारी

    घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश और सैलाना थाना पुलिस बल घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की जानकारी जुटा रहे हैं। आसपास के मकानों में पूछताछ के साथ घटनास्थल और मार्ग की परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

    वहीं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न दें। बिना लाइसेंस और पर्याप्त परिपक्वता के वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है।

    फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भेरूघाटा की घटना वास्तव में सड़क दुर्घटना थी या घायल के आरोपों के अनुसार पथराव की कोई घटना भी इसके पीछे थी। पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्य और घायल के बयान इस मामले की अगली दिशा तय करेंगे।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • BREAKING NEWS : भेरूघाटा में देर रात दर्दनाक हादसा या साजिश? दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर; घायल के बयान से उठे कई सवाल चलती बाइक पर पथराव का आरोप, घायल करण ने सुनाई पूरी कहानी; जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा बोले—यह महज हादसा नहीं, हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    BREAKING NEWS
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम / सैलाना  । सैलाना थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग स्थित भेरूघाटा के पास बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बाइक पर सवार तीन नाबालिग युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद जहां परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायल के बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि घटना महज सड़क हादसा थी या इसके पीछे किसी साजिश की आशंका भी है।

    जानकारी के अनुसार बाइक पर गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा उम्र 13 वर्ष, रमेश पिता वरसिंह भाभर उम्र 17 वर्ष और करण पिता मंसू मईडा उम्र 15 वर्ष सवार तीनों अडवानीया के निवासी थे। तीनों शिवगढ़ से लौट रहे थे। भेरूघाटा के पास दुर्घटना में गोपाल और रमेश की मौत हो गई, जबकि करण गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल करण के बयान ने बढ़ाई सनसनी

    सैलाना अस्पताल में उपचाररत घायल करण मईडा ने घटना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। करण के मुताबिक वे तीनों शिवगढ़ से लौट रहे थे। रास्ते में पहले कुछ छोटे बच्चों ने उनकी चलती बाइक पर पत्थर फेंके। आगे जाने पर कथित रूप से कुछ बड़े लोगों ने भी उन पर पथराव किया।

    करण ने बताया कि पत्थर बाइक चला रहे युवक को लगा, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कथित रूप से कुछ लोग लकड़ियां लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। करण के अनुसार वह किसी तरह खेतों के रास्ते भागकर आंबापुरा रोड तक पहुंचा और वहां से 112 डायल वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचा।

    केशु निनामा ने जताई हत्या की आशंका

    घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा सैलाना अस्पताल पहुंचे और घायल करण से जानकारी ली। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की।
    केशु निनामा ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक असंतुलित होकर मकान से टकराने की बात सामने आ रही है, लेकिन घायल युवक का बयान इससे अलग है। उन्होंने कहा कि यदि चलती बाइक पर पथराव किया गया और इसके कारण वाहन अनियंत्रित हुआ तो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच होना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि मामला केवल दुर्घटना तक सीमित नहीं हो सकता और हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए।

    उन्होंने पुलिस से मांग की कि घटनास्थल से लेकर पूरे रास्ते में पूछताछ की जाए, आसपास के मकानों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जाए तथा घायल के बयान की भी गंभीरता से जांच की जाए।

    दो परिवारों में मातम, विधायक ने जताया शोक

    हादसे में 13 वर्षीय गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा और 17 वर्षीय रमेश पिता वरसिंह भाभर की मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय करण पिता मंसू मईडा का सैलाना अस्पताल में उपचार जारी है।
    सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार वर्तमान में क्षेत्र से बाहर होने के कारण मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष और संदेश के माध्यम से दोनों नाबालिगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायल करण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा, हर पहलू से जांच जारी

    घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश और सैलाना थाना पुलिस बल घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की जानकारी जुटा रहे हैं। आसपास के मकानों में पूछताछ के साथ घटनास्थल और मार्ग की परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

    वहीं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न दें। बिना लाइसेंस और पर्याप्त परिपक्वता के वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है।

    फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भेरूघाटा की घटना वास्तव में सड़क दुर्घटना थी या घायल के आरोपों के अनुसार पथराव की कोई घटना भी इसके पीछे थी। पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्य और घायल के बयान इस मामले की अगली दिशा तय करेंगे।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: रतलाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन...

    देश:
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन...

    रतलाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन...
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना हाट बाजार गुरुवार को पूर्णतः बंद... ग्रामीणों और बाहर से आए व्यापारियों को हुई परेशानी पंचायत की ग्रामसभा के निर्णय का दिखा असर, शराब दुकान, मेडिकल स्टोर और बंगाली डॉक्टरों का कारोबार चलता रहा...

    बाजना हाट बाजार गुरुवार को पूर्णतः बंद...  ग्रामीणों और बाहर से आए व्यापारियों को हुई परेशानी पंचायत की ग्रामसभा के निर्णय का दिखा असर, शराब दुकान, मेडिकल स्टोर और बंगाली डॉक्टरों का कारोबार चलता रहा...
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बारिश का संकट: किसानों की फसलें मुरझाईं, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CM मोहन यादव से मांगी तत्काल राहत....

    सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बारिश का संकट:
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बारिश का संकट: किसानों की फसलें मुरझाईं, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CM मोहन यादव से मांगी तत्काल राहत....

     किसानों की फसलें मुरझाईं, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CM मोहन यादव से मांगी तत्काल राहत....
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BREAKING NEWS: भेरूघाटा में देर रात दर्दनाक हादसा या साजिश? दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर; घायल के बयान से उठे कई सवाल चलती बाइक पर पथराव का आरोप, घायल करण ने सुनाई पूरी कहानी; जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा बोले—यह महज हादसा नहीं, हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं

    BREAKING NEWS:

     भेरूघाटा में देर रात दर्दनाक हादसा या साजिश? दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर; घायल के बयान से उठे कई सवाल चलती बाइक पर पथराव का आरोप, घायल करण ने सुनाई पूरी कहानी; जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा बोले—यह महज हादसा नहीं, हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं
    देश   - रतलाम[03-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • दलौदा पुलिस का बड़ा एक्शन: 13.17 लाख रुपये की अवैध शराब संग पिकअप जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार

    दलौदा पुलिस का बड़ा एक्शन:
    देश   - मंदसौर[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • दलौदा पुलिस का बड़ा एक्शन: 13.17 लाख रुपये की अवैध शराब संग पिकअप जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार

     13.17 लाख रुपये की अवैध शराब संग पिकअप जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार
    देश   - मंदसौर[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बाजना ITI में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पहले आओ, पहले पाओ के तहत सीधे प्रवेश, 65 सीटें खाली 5 से 7 सितंबर तक नवीन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया, पसंदीदा ट्रेड चुनकर प्रवेश लेने का अवसर

    बाजना ITI में युवाओं के लिए सुनहरा मौका:
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बाजना ITI में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पहले आओ, पहले पाओ के तहत सीधे प्रवेश, 65 सीटें खाली 5 से 7 सितंबर तक नवीन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया, पसंदीदा ट्रेड चुनकर प्रवेश लेने का अवसर

     पहले आओ, पहले पाओ के तहत सीधे प्रवेश, 65 सीटें खाली 5 से 7 सितंबर तक नवीन पंजीयन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया, पसंदीदा ट्रेड चुनकर प्रवेश लेने का अवसर
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सरवन के बोरदा में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में रस्सी से बंधे मिले पैर; पत्नी ललिता फरार सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार की आशंका, घर के अंदर मिले खून के धब्बे और खून लगी कुल्हाड़ी; अवैध संबंध को लेकर विवाद की भी जांच

    सरवन के बोरदा में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में रस्सी से बंधे मिले पैर; पत्नी ललिता फरार सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार की आशंका, घर के अंदर मिले खून के धब्बे और खून लगी कुल्हाड़ी; अवैध संबंध को लेकर विवाद की भी जांच
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में BAP का राष्ट्रीय अधिवेशन बनेगा शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच, भोपाल की बैठक में बनी प्रदेशव्यापी रणनीति संगठन विस्तार से लेकर आदिवासी अधिकारों के मुद्दों तक हुई गहन चर्चा, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले—गांव से बूथ तक मजबूत होगा संगठन

    रतलाम में BAP का राष्ट्रीय अधिवेशन बनेगा शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच, भोपाल की बैठक में बनी प्रदेशव्यापी रणनीति संगठन विस्तार से लेकर आदिवासी अधिकारों के मुद्दों तक हुई गहन चर्चा, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले—गांव से बूथ तक मजबूत होगा संगठन
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बावड़ी-नाल में वन भूमि को लेकर ग्रामीणों का बड़ा विरोध, 500 से 600 ग्रामीणों ने ग्राम सभा में उठाई आवाज हार्टफुलनेस संस्था को भूमि आवंटन का मामला गरमाया, निरस्तीकरण के लिए आवेदन; वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई

    बावड़ी-नाल में वन भूमि को लेकर ग्रामीणों का बड़ा विरोध, 500 से 600 ग्रामीणों ने ग्राम सभा में उठाई आवाज  हार्टफुलनेस संस्था को भूमि आवंटन का मामला गरमाया, निरस्तीकरण के लिए आवेदन; वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: 261वें हनुमान चालीसा पाठ में गूंजा राष्ट्र-धर्म रक्षा का संकल्प, गोगा नवमी पर हुआ छड़ी पूजन सेवावीर परिवार ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया समाज, संस्कृति और भारतभूमि की रक्षा का प्रण, मेरे घर आएंगे मिट्टी के गणेश अभियान ने भी पकड़ी रफ्तार

    261वें हनुमान चालीसा पाठ में गूंजा राष्ट्र-धर्म रक्षा का संकल्प, गोगा नवमी पर हुआ छड़ी पूजन सेवावीर परिवार ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया समाज, संस्कृति और भारतभूमि की रक्षा का प्रण, मेरे घर आएंगे मिट्टी के गणेश अभियान ने भी पकड़ी रफ्तार
    देश   - रतलाम[02-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ब्राह्मण समाज ने भरी हूंकार, महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने लिया हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प

    देश:
    देश   - नीमच[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ब्राह्मण समाज ने भरी हूंकार, महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने लिया हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प

    ब्राह्मण समाज ने भरी हूंकार, महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने लिया हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प
    देश   - नीमच[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ऑपरेशन वज्र 2.0 का बड़ा धमाका मेरठ में अवैध गोदाम का भंडाफोड़ 3.93 लाख साइकोट्रोपिक कैप्सूल-टैबलेट जब्त....

    देश:
    देश   - रतलाम[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: ऑपरेशन वज्र 2.0 का बड़ा धमाका मेरठ में अवैध गोदाम का भंडाफोड़ 3.93 लाख साइकोट्रोपिक कैप्सूल-टैबलेट जब्त....

    ऑपरेशन वज्र 2.0 का बड़ा धमाका मेरठ में अवैध गोदाम का भंडाफोड़ 3.93 लाख साइकोट्रोपिक कैप्सूल-टैबलेट जब्त....
    देश   - रतलाम[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: एक शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, दूसरी तत्काल प्रभाव से निलंबित जनविश्वास अभियान की शिकायत पर हुई जांच में सामने आई लापरवाही, ऑनलाइन उपस्थिति और स्कूल में अनुपस्थिति का मामला भी आया सामने

    रतलाम में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन:
    देश   - रतलाम[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: एक शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, दूसरी तत्काल प्रभाव से निलंबित जनविश्वास अभियान की शिकायत पर हुई जांच में सामने आई लापरवाही, ऑनलाइन उपस्थिति और स्कूल में अनुपस्थिति का मामला भी आया सामने

     एक शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, दूसरी तत्काल प्रभाव से निलंबित जनविश्वास अभियान की शिकायत पर हुई जांच में सामने आई लापरवाही, ऑनलाइन उपस्थिति और स्कूल में अनुपस्थिति का मामला भी आया सामने
    देश   - रतलाम[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मंदसौर में MD ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 190 ग्राम MD और 3.6 किलो डोडाचूरा जब्त...

    देश:
    देश   - मंदसौर[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मंदसौर में MD ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 190 ग्राम MD और 3.6 किलो डोडाचूरा जब्त...

    मंदसौर में MD ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 190 ग्राम MD और 3.6 किलो डोडाचूरा जब्त...
    देश   - मंदसौर[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: आरक्षण की बहस से आगे—समान अवसर और सामाजिक सद्भाव की ओर बढ़े समाज......UGC, आरक्षण और सामान्य वर्ग को लेकर भ्रम दूर करने की जरूरत.....अधिकारों के साथ कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों को भी समझना जरूरी

    देश:
    देश   - കോട്ടയം[01-09-2026]

    आरक्षण की बहस से आगे—समान अवसर और सामाजिक सद्भाव की ओर बढ़े समाज......UGC, आरक्षण और सामान्य वर्ग को लेकर भ्रम दूर करने की जरूरत.....अधिकारों के साथ कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों को भी समझना जरूरी
    देश   - കോട്ടയം[01-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin