रतलाम/बाजना। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) बाजना में विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” राउंड के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस प्रवेश प्रक्रिया में युवाओं को अपनी पसंद की ट्रेड चुनकर सीधे प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य शासकीय ITI बाजना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राउंड के लिए नवीन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। युवाओं को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश का अवसर सुनिश्चित करें।
शासकीय ITI बाजना में वर्तमान में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में कुल 65 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें मैकेनिक डीजल में 17 सीटें, सोलर तकनीशियन में 14 सीटें, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) में 13 सीटें, फिटर में 11 सीटें तथा सिलाई तकनीशियन में 10 सीटें रिक्त हैं।
खास बात यह है कि इन ट्रेडों में प्रवेश के लिए युवाओं के पास सीधे अवसर उपलब्ध है। ITI प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विभिन्न तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार तथा स्वरोजगार की संभावनाएं भी बनती हैं।
संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे 5 से 7 सितंबर के बीच शासकीय ITI बाजना पहुंचकर अपनी पसंद की ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। सीमित रिक्त सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलने से इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।