पिपल्याजोधा / जिला ब्युरो चीफ सुरेश डांगी
मंदसोर मल्हारगढ़ तहसील के पत्रकारो का दीपावली मिलन समारोह रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बूढा मे आयोजन किया गया
कार्यक्रम समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सभी साथियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, विकास की संभावनाओं तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर भी चर्चा हुई
पत्रकार सम्मेलन के मुख्य अतिथी डॉ - प्रतिपालसिंह राणा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की पत्रकारो को प्रमाणिक खबरें की प्रकाशित करना चाहिए बिना तथ्य सबूत की खबर से बचना चाहिए इस अवसर पर अधिमान्य पत्रकार प्रकाश बंसल ने कहा की आजकल पत्रकारिता के स्तर मे गिरावट चिंता का विषय हे समारोह को देवेंद्र मौर्य संजीत व निलेश शुक्ला बालागुढ़ा ने भी सम्बोधित किया व आज के समय की पत्रकारिता करते समय आने वाली परेशानीया व उनसे बचने की उपाय बताये
इस अवसर पर अंचल के पत्रकारों ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा पत्रकारिता के विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा पत्रकार एकता और संगठन पर जोर दिया
मिलन समारोह आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार भागीरथ गुप्ता पत्रकार गोपाल मालेचा, संदीप विजयवर्गीय, ज्ञानेश प्रजापति मल्हारगढ़, , दिलराज शर्मा,घनश्याम पाटीदार बुढ़ा, सईम भाई पठान संजीत, सईद भाई चौधरी संजीत, सुरेश डांगी पिपल्याजोधा मानसिंह डांगी पिपल्याजोधा ,कमलेश शर्मा गरनाई, बंशीदास बैरागी मगराना, शीतल पंडित बालागुढ़ा, राहुल धनोतिया लिम्बावास,नरेंद्र सिंह चौहान,निरंजन लोहार कनगट्टी, बबलू सिंह खखराई, घनश्याम रावत टिडवास,सूरज भाई धनगर रतन पिपलिया, पारस बादपुर,रामप्रसाद राठौर, पंकज पामेचा,मुकेश भाना नारायणगढ़, सम्यक पामेचा,राजेंद्र दायमा भैसाखेड़ा , रवि सूर्यवंशी खड़पालिया,
कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन टकरावद ने किया व उपस्थित पत्रकारों साथियों का आभार सुनील मालवीय बूढा ने व्यक्त किया