देश : भक्ति, सेवा और समर्पण के संग मना श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव.... सप्ताहभर चला धार्मिक आयोजनों का सिलसिला, अनाथ आश्रमों और वृद्धाश्रमों में नारायण सेवा कर दिया मानवता का संदेश...
रतलाम। श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव शहर के रोड नंबर-2 स्थित रेलवे कॉलोनी के श्री सत्य साईं सेवा समिति भवन में साईं भक्तों द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 17 से 23 नवंबर तक आयोजित जन्मोत्सव सप्ताह में धार्मिक आयोजनों के साथ मानव सेवा को विशेष महत्व दिया गया। सप्ताहभर चले आयोजनों में बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बाबा के प्रेम, सेवा और समर्पण के संदेश को आत्मसात किया।
जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे सुप्रभातम का दिव्य वाचन किया गया। वहीं मानव सेवा के संकल्प के साथ दोपहर 12 बजे शहर के विभिन्न अनाथ आश्रमों और वृद्धाश्रमों सहित अन्य सेवा स्थलों पर भोजन वितरण कर नारायण सेवा की गई। शाम 6:30 से 7 बजे तक वेद पाठ, 7 से 8 बजे तक श्री सत्य साईं बाबा के नाम संकीर्तन तथा रात 8 से 8:30 बजे तक साईं प्रवचन आयोजित किए गए। इसके पश्चात महामंगल आरती के साथ प्रतिदिन के कार्यक्रमों का समापन हुआ।
जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 22 नवंबर रविवार की शाम बाल विकास के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बच्चों द्वारा श्लोक वाचन, धार्मिक कथाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां तथा धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित साईं भक्तों का मन मोह लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।
23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव विशेष उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन का मुख्य संदेश यही रहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। कार्यक्रम की जानकारी श्री सत्य साईं सेवा समिति रतलाम के कन्वीनर विनोद भट्ट ने दी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत