मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम फोसरी संजीत में आयोजित 135 आवेदन प्राप्त 75 का मौके पर निराकरण
मंदसौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का आयोजन फोसरी संजीत में किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।
आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा निराकरण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा ग्राम थड़ोद, बही, सोनी, कनघट्टी, खंखराई, निनोरा चौकड़ी, हाथी बोलिया, मंगराना, रतन पिपलिया, बिल्लोद, खूंटी, खात्याखेड़ी, पिपलिया रायसिंह, हिंगोरिया बड़ा, टिडवास, संपूर्ण पिपलियामंडी नगरीय क्षेत्र एवं संजीत में भ्रमण कर आमजन की समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।