|
नीमच। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा संचालित श्री गौधाम बालाजी मंदिर एवं गौसेवा समिति नीमच द्वारा आगामी 20 अक्टूबर 2026 को श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर एक विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग और जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने संयुक्त रूप से बताया कि, शस्त्र पूजन और भोजन प्रसादी के इस अवसर पर मंदिर परिसर में सायं 6.00 बजे से भव्य भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात सायं 7.00 बजे श्री गौधाम बालाजी मंदिर, नीमच पर ही विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं महाआरती संपन्न होगी। आयोजक श्री गौधाम बालाजी एवं गौसेवा समिति नीमच द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है, जिसमें निर्धारित समय अनुसार सायं 6.00 बजे से भोजन प्रसादी और सायं 7.00 बजे शस्त्र पूजन व महाआरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। |