|
नीमच स्थित श्री नाकोड़ा भैरव धाम के श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मण्डल ट्रस्ट (रजि.) की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस नवीन कार्यकारिणी में रिखब गोपावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, हेमन्त भण्डारी को सचिव तथा सचिन लसोड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही ट्रस्ट के कार्यों को गति देने के लिए सत्यनारायण पाटीदार, महेंन्द्रसिंह चौधरी, कनक मोगरा एवं जगदीश सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अंतिम जैन और अजीत कोठीफोड़ा को सहसचिव बनाया गया है। संस्था के सफल संचालन हेतु एक वरिष्ठ मार्गदर्शक मण्डल का भी गठन किया गया है, जिसमें डॉ. रमेश दक, संतोष चौपड़ा, विमल मोगरा, राकेश (पप्पू) जैन, जमनालाल नपावलिया, राजकुमार सोनी, दीपक मोता, शौकीन जैन, सुबोध भंसाली, आशीष जिंदल, सुनील कटारिया, संजय भण्डारी, संजय बेगानी, अनिल नाहटा, देवेन्द्र यति और रवि पोखरना को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विनोद राणवत (मामा), प्रकाश पिपाड़ा, अनिल नपावलिया, सतीश पाटीदार, श्याम पाटीदार, राजकुमार टांक, संजय कोठारी, पंकज भामावत, मनीष मुरड़िया, शेरु बाबेल, गुणवंत सेफरिया और मनीष पितलिया को मनोनीत किया गया है। ट्रस्ट की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के तहत एडवोकेट संदीप जैन को विधि सलाहकार तथा धीरज गांधी और संजय शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मंदिर व्यवस्थापक का दायित्व अभय मोगरा, प्रकाश लोढ़ा, नमन जैन (नाकोड़ा), घनश्याम (बंटू) बाफना और सोनू डांगी को सौंपा गया है। श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मण्डल नीमच के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट मण्डल का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए मंगलकामना व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ करते हुए संस्था की गरिमा और प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि करेंगे। |