|
किसानों के खेतों पर ट्यूवेलों कुओं में लगी विद्युत मोटरों की केबीलों को ले गए अज्ञात चोर चीताखेड़ा । जीरन पुलिस थानातंर्गत चीताखेड़ा इलाके में मौज-मस्ती के लिए चोरों का जब मनचाहा चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। पुलिस से बेखौफ केबल चोरों की मौज ही मौज हो रही है , पर पुलिस भी अपने ही हाल में मस्त हैं। किसानों के खेतों पर ट्यूवेलों व कुओं में लगी विद्युत मोटरों की केबलों को तो कभी ट्रांसफरों के आयल की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा बेधड़क चोरी की जा रही है। लेकिन आज तक पुलिस की पकड़ से चोर कोसों दूर है। उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात चोरों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। आए दिन किसानों के खेतों पर कुओं व ट्यूबवेलों में लगी विद्युत मोटरों की बेशकीमती केबलों को अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदातें की जा रही है। किसानों द्वारा संबंधित पुलिस को सूचना भी दी जाती रही है पर आज तक पुलिस ने इस मामले में कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिससे बदमाशों के होंसले बुलन्दी पर है। ऐसा ही मामला एक बार फिर चीताखेड़ा के किसानों के खेतों पर कुओं व ट्यूबवेलों में लगी विद्युत मोटरों की बेशकीमती केबलों को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। कुछ दिनों पूर्व हुई वारदात की पुलिस उनका सुराग भी नहीं लगा पाई । और फिर चीताखेड़ा के ही किसान दिनेश दायमा , हरिश माली, कैलाश दायमा, बाबूलाल दायमा,लालचंद जैन,भगत मांगरिया के खेत से अज्ञात चोरों ने केबल चोरी करके अपना कमाल दिखा दिया है। शनिवार- रविवार की मध्यरात्रि को अलग-अलग खेतों के से कुओं से विद्युत मोटरों की केबीलों को रात्रि में चोरी चुपके से काटकर ले गए हैं। किसान बाबुलाल दायमा, कैलाश दायमा, दिनेश दायमा ने बताया कि चोर हर साल हमारे कुएं से केबल चोरी कर रहे हैं। किसान हरिश माली और लालचंद्र जैन ने बताया है कि हमें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। आर्थिक मार झेल कर फिर से नई केबल लगानी पड़ेगी। पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि बदमाशों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बताया कि खेत पर कुओं में लगी विद्युत मोटरों की केबील रात्रि को काटकर ले गए हैं। जब किसान प्रतिदिन की तरह खेत पर गए और देखा तो विद्युत मोटरों की केबील ही गायब है। घटना की सुचना पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |