|
हर माह कमा रहे हैं 20 हजार रुपए का शुद्ध लाभ आगर-मालवा : आगर-मालवा जिले के निवासी श्री मोहम्मद वसीम ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ लेकर लघु उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता की मिसाल कायम की है। श्री वसीम पूर्व में एक छोटी बेकरी यूनिट संचालित करते थे, जिसे विस्तार देने के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं डीआरपी के मार्गदर्शन में उन्होंने PMFME योजना के तहत आवेदन किया। योजना के तहत श्री वसीम को कुल 16 लाख 82 हजार 680 रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसमें 5 लाख 81 हजार रुपये का उन्हें अनुदान शासन से मिला। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी यूनिट में आधुनिक मशीनरी स्थापित कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई। वर्तमान में उनकी यूनिट का टर्नओवर अच्छा हो गया है। वे प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ कर रहा है। मोहम्मद वसीम अपनी इस बेकरी यूनिट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर 8 से 10 लोगों को प्रतिदिन नियमित रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं । श्री वसीम ने अपनी इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग का आभार व्यक्त किया है। |