|
चीताखेडा । आगामी दिवस में आने वाले धार्मिक त्योहारों को लेकर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा में शांति समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को शाम 7:30 बजे जीरन पुलिस थाना के थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्ग दर्शन में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में ग्राम चीताखेड़ा के वरिष्ठ गणमान्य तथा पत्रकार बंधु एवं सुरक्षा समिति के सदस्य सहित कई वरिष्ठ जन विशेष रुप से उपस्थित थे। बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी श्री शिव कुमार कलमी ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा उत्सव, दशहरा पर्व एवं दीपावली आदि त्यौहारों को भाई चारे सोहाद्र पूर्ण माहौल के साथ मनाएं जाने की बात कही। बताया कि पूरे वर्ष भर में 8 से 10 त्यौहार ही आते हैं जिन्हें सभी मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाने चाहिए। पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी शिव कुमार कलमी ने कहा कि गांव में ऐसा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दे तो तुरंत उसे पुलिस को सूचना दें। आगामी आने वाले दिनों में सभी त्योहारों को सभी भाई मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं। गरबा महोत्सव में लाउडस्पीकर की आवाज लिमिटेड ही रखने और पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही। शांति समिति की बैठक में पत्रकार दशरथ माली, पत्रकार भगत मांगरिया, मेघवाल समाज अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, अंजुमन कमेटी पूर्व सदर जहुर शेख, ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष अनिल साल्वी, गरबा उत्सव समिति अध्यक्ष बंटी भाई बसेर, पिंटू जैन, सिराज शाह सहित अन्य लोग भी विशेष रुप से उपस्थित थे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |