|
सेवा संकल्प अभियान //सेवा की कहानी// आगर मालवा : शासन की योजनाएं जब धरातल पर उतरती हैं तो तस्वीर बदल जाती है। ऐसी ही एक बदलाव की कहानी है आगर जिले की जनपद नलखेड़ा की ग्राम पंचायत लोलकी के श्री गेंदा, पिता श्री भीमा जी की। श्री गेदा-भीमा जी बताते हैं कि पहले आर्थिक तंगी के कारण परिवार के भरण-पोषण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण)योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हुआ। योजना से मिली आर्थिक सहायता एवं शासकीय सहयोग से उन्होंने अपने परिवार की जरूरतों को पूरा किया और आज वे अपने स्वयं के पक्के मकान में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्री गेंदा पिता भीमा जी ने कहा कि "प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरे परिवार को बहुत बड़ा सहारा मिला है। अब जीवन में स्थिरता आई है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं जिला प्रशासन आगर मालवा का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।" जिला प्रशासन की मंशा है कि जिले के अंतिम पंक्ति के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे आत्मनिर्भर बन सकें। |