|
आगर मालवा : आगामी पर्व/त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 6 अक्टूबर, मंगलवार को सायं 4:30 बजे जिला दण्डाधिकारी डॉ शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है । अपर जिला दण्डाधिकारी आगर मालवा डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों को बैठक के आयोजन की सूचना देकर उपस्थित रहने हेतु अवगत करावें तथा स्वयं एवं अपने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। |