रतलाम / जावरा। नगर में लायंस क्लब की नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-1 द्वारा पहली बार लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम DLLI आयोजित किया गया। पिपलोदा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में करीब 150 लॉयन साथियों ने पंजीयन कर सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना का वाचन लायंस मालवा कोर्डिनेटर सजी वर्गीस ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल धारीवाल ने स्वागत भाषण देते हुए लीडरशिप के महत्व पर विचार रखे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर से मनिंदर सिंह चंडोक, इटारसी से पी.एस. बग्गा एवं श्रीमती रविन्द्र कौर चंडोक, माउंट आबू से अविनाश शर्मा, शिवपुरी से अशोक ठाकुर तथा महेश्वर से प्रियंका गुजराती ने ट्रेनर एवं फैकल्टी के रूप में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
फैकल्टी रविन्द्र कौर चंडोक ने लक्ष्य निर्धारण और निर्धारित लक्ष्यों को सही समय पर पूरा करने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। मनिंदर सिंह चंडोक ने लायंस की आचार संहिता तथा लायंस इंटरनेशनल के फोकस्ड कार्यक्रमों की जानकारी दी। पी.एस. बग्गा ने वीडियो क्लिप्स के माध्यम से कम्युनिकेशन स्किल बेहतर बनाने के प्रभावी तरीके समझाए।
अशोक ठाकुर ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समय प्रबंधन के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। अविनाश शर्मा ने पब्लिक स्पीकिंग के गुर मनोरंजक उदाहरणों के माध्यम से समझाए, जबकि प्रियंका गुजराती ने क्लब को मजबूत बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र सोडाणी, लॉयन नरेंद्र मेहता, रीजन चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय, यास्मीन शैरानी, अनिल शर्मा तथा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर लॉयन कैलाश पुरोहित सहित रतलाम, बदनावर, बड़वाह, खंडवा, इंदौर, पेटलावद और नागदा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लायंस क्लब सदस्यों ने सहभागिता की।
संयोजक लॉयन अनिल धारीवाल और रीजन चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जावरा में पहली बार आयोजित इस लीडरशिप वर्कशॉप में लगभग 150 लॉयन साथियों ने पंजीयन कर सहभागिता की। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी ने अनिल धारीवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, सजी वर्गीस, यास्मीन शैरानी और अनिल शर्मा का मल्टीपल पिन लगाकर सम्मान किया। अंत में रीजन चेयरपर्सन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया, कमल जैन, रमेश मेहता, विजय पामेचा, पवन मोदी, यश जैन, प्रदीप शर्मा, अजय सकलेचा, अशोक सेठिया, राकेश एम. कोचट्टा, पंकज कांठेड, राजकुमार मारवाड़ी और शरद डूंगरवाल सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी लायंस क्लब जावरा सचिव संदीप रांका ने दी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत