|
आगर मालवा । नगर परिषद् सुसनेर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के तहत् 29 सितम्बर 2026 को होने वाले मतदान सतत्, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने बुधवार को सुसनेर पहुंचकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुसनेर में उप निर्वाचन के लिये की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और ईव्हीएम मशीन की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में ईव्हीएम मशीनों की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । कलेक्टर-एसपी द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने बुधवार को सुसनेर में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक-11 एवं संतोष कैथोलिक स्कूल में मतदान केन्द्र क्रमांक-7 एवं 8 का निरीक्षण कर सतत्, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये मतदाताओं के सुगम प्रवेश एवं मतदान पश्चात् निकासी की व्यवस्था मतदान केन्द्रों पर पेयजल एवं प्रकाश की व्यवस्था, मतदान दलों की संख्या, कुल मतदान केन्द्रों की संख्या, रिजर्व मतदान दल एवं रिजर्व ईव्हीएम की संख्या, मतदान के दिन सुव्यवस्थित एवं सुचारू मतदान के लिये मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति आदि की जानकारी भी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चन्द्र मालवीय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मीना और एसपी श्री सोनी नलखेड़ा में सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर, वहां जनपद पंचायत सदय के उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। |