|
आगर-मालवा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, आकली-सुसनेर (आगर-मालवा) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ शेर सिंह मीना ने बताया कि आगर-मालवा जिले के पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए वर्तमान सत्र 2026-27 में जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी, तथा कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनका निवास आगर-मालवा जिले में हो। पात्रता अनुसार कक्षा 9 के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य तथा कक्षा 11 के लिए 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) होना अनिवार्य है।इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। |