देश : नलखेड़ा की दुर्घटना में उड़ीसा के मृतकों के पार्थिव शरीर ससम्मान उड़ीसा के लिए रवाना जिला प्रशासन ने की व्यवस्था, टीम के साथ-ससम्मान रवाना किए गए पार्थिव शरीर
कानड़ जिला आगर मालवा से संवाददाता मुकेश बीजापारी की रिपोर्ट 7697389976
आगर-मालवा, 20 सितंबर 2026/ जिले के नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में अतिवृष्टि के कारण तेज बहाव में मारुति एस-प्रेसो वाहन क्रमांक MP13 AF 7135 के बह जाने से हुई दुर्घटना में कुल 08 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।इनमें से 07 मृतक ओडिशा राज्य के खोरदा जिले के निवासी* हैं, जो माँ बगलामुखी के दर्शन हेतु आए थे। 01 मृतक वाहन चालक तहसील बड़ौद, जिला आगर-मालवा का स्थानीय निवासी है।ओडिशा के मृतकों की जानकारी निम्नानुसार है राधा रानी बेहेरा, ज्ञानेन्द्र कुमार बेहेरा, श्रीमती रीता रानी बेहेरा, शिवाप्रसाद बेहेरा, कृष्णा राजवीर, शाहिरा स्वंयप्रभा एवं वी. साई स्वास्तिक सभी निवासी जिला खोरदा, भुवनेश्वर (ओडिशा) है।एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर डॉ मीना के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों तक सम्मानजनक रूप से पहुँचाने हेतु इंदौर से विशेष रेफ्रिजरेटेड एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ओडिशा के लिए रवाना किया गया है। मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान जिले से एक राजस्व निरीक्षक एवं टीम,मय एंबुलेंस के माध्यम से गत रात्रि में उड़ीसा के लिए रवाना कर दी गई है।