|
लोकदेवता रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव का 12 सितंबर से लगेगा 2 दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां जोरों पर चीताखेड़ा । चीताखेड़ा -हरनावदा के बीच झील में स्थित अतिप्राचीन लोक देवता रुणीजा के नाथ पीरों के पीर बाबा रामदेव के अलौकिक मंदिर चीताखेड़ा पर मेला समिति के तत्वावधान में इस बार आगामी दिवस 12 सितंबर 2026 शनिवार से 13 सितंबर 2026 रविवार तक लगेगा 2 दिवसीय 74 वां भव्य मेला। मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। मेले में दूर-दूर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मेलार्थियों के पहुंचने की संभावना है। उपरोक्त जानकारी बाबा रामदेव मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया व कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि रविवार को समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा रामदेव मंदिर पर आगामी दिवस 12 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक 2 दिवसीय भव्य मेला लगेगा। बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन मात्र से मांगी गई मनोवांछित मुरादें शीघ्र पूरी हो जाती हैं, कोडियन को काया, अंधन को आंख, बांझन को पुत्र की कृपा बरसाने वाले के चमत्कार से बारह महीने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती हैं। बताया कि बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं। मेले में रतलाम, मंदसौर, मल्हारगढ़ ,निंबाहेडा,चित्तौड़गड ,नीमच, जावद सहित कई शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब बाबा के दिव्य दर्शन कर मेले में मेले का आनंद लेते हैं। कई भक्त अपनी मुरादे पूरी होने पर बाबा के दरबार में स्वदेशी वाद्य यंत्र ढोलक झांझ - मजीरा और हारमोनियम संगीत की स्वरलहरियों के साथ निशान (ध्वजा) लेकर भजन कीर्तन करते हुए पैदल बाबा की चौखट पर आकर मत्था टेक कर बाबा का धन्यवाद करते हैं। मेला समिति अध्यक्ष श्री जावरिया व कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन अपनी टीम के साथ मेले को सफल बनाने के लिए रात दिन व्यवस्था में लगे हुए हैं। मेला समिति के पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाएं और बाबा के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। |