|
आगर-मालवा । आगर मालवा जिले के ग्राम हिरण खेड़ी में आयोजित जनविश्वास शिविर में आज शनिवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय, भोपाल द्वारा प्रकाशित जिले की विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित "बदलते दौर का मध्यप्रदेश, आगर मालवा जिले की विकास गाथा" पुस्तिका का वितरण शिविर में उपस्थित कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना एसपी श्री एसपी श्री दिलीप सोनी, मंचासीन जन प्रतिनिधियों अधिकारियों और ग्रामीण जनों को किया गया। इस पुस्तिका में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, जिला एक नजर में, प्रमुख पर्यटक स्थल, जिले का इतिहास, कला, संस्कृति एवं शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं, विद्युत, शिक्षा, उद्योग निवेश, महिला सशक्तिकरण सहित जिले में हुए नवाचार एवं प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र विवरण समाहित है। इस अवसर पर एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी, एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री देवनारायण यादव, पंचायत पदाधिकारी, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। |