|
नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सृष्टि गुलाटी ने संस्था बी.आर. फाउंडेशन की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश जी को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह अवसर संस्था के लिए गौरव और सम्मान का विषय रहा।। राखी बांधने के इस भावुक क्षण में सृष्टि ने CJI सूर्यकान्त जी को श्रीमद्भगवद्गीता और राष्ट्रध्वज (तिरंगा) भी भेंट किया। एक नन्हे हाथ से बांधी गई राखी, साथ में श्रीमद्भगवद्गीता और हाथों में राष्ट्रध्वज—यह पूरा दृश्य भारतीय संस्कार, आध्यात्मिकता, राष्ट्रप्रेम और अपनत्व का अद्भुत संगम बन गया।सृष्टि ने बड़े ही सम्मान और आत्मीयता के साथ राखी बांधी। वहीं CJI सूर्यकान्त जी ने भी बच्ची के इस निश्छल स्नेह को स्वीकार करते हुए उसे अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने माननीय मुख्य न्यायाधीश जी के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं गौरवपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। संस्था बी.आर. फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण सहित सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। |