|
सभी विभाग संतुष्टि के साथ शिकायतों का त्वरित निराकरण कर रैंक सुधारे कलेक्टर ने दिए सभी एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों को निर्देश आगर-मालवा । कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण को लेकर सभी विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया में शिकायतकर्ता से संवाद सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि एल-1 स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद कर शिकायत का निराकरण संतुष्टि के साथ सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता निराकरण से असंतुष्ट है, तो उसे निराकरण की जानकारी से अवगत कराने के बाद ही शिकायत एल-2 स्तर पर भेजी जाए। एल-2 अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी शिकायत को मांग श्रेणी या स्पेशल क्लोज के लिए एल-3 अधिकारी को भेजने से पहले एल-1 अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से संवाद किया गया है। शिकायतकर्ता से संवाद के उपरांत ही ऐसी शिकायतों को मांग श्रेणी या स्पेशल क्लोज के लिए अग्रेषित किया जाए। कलेक्टर डॉ. मीना ने सभी विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों अपने विभाग से संबंधित सभी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण कर अपनी रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए उन्होंने विभागों को निर्देश दिए की सभी विभाग अपने रैंक सी या उससे ऊपर लाए। कलेक्टर ने उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। |