|
|
बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अडोरी के बोंदारी और कुंडेकसा गांव में बच्चों में एक संदिग्ध संक्रामक बीमारी फैलने से गांव के चार बच्चों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। जबकि 16 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गये है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालाघाट से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |