|
|
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में एक खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, खंडवा से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |