|
|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बुधवार को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर, कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला योजना कार्यालय, जनसंपर्क, खनिज, सहकारिता कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य कार्यालयों में अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। |