|
|
नगरीय विकास योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की आगर-मालवा। मध्यप्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त, भोपाल श्री संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभा कक्ष आगर में आगर एवं शाजापुर जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क, प्रकाश, आवास योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा, एसडीएम आगर श्री मिलिंद ढोके जिलेके सभी डिप्टी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा आगर एवं शाजापुर जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री भोंडवे ने सभी सीएमओ को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष आगर में नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे सभी सीएमओ की बैठक लेते हुए |