|
|
आगर मालवा । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आज जिले की 1,13,730 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस राशि के अंतरण से जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के खातों में एक साथ राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की निर्धारित राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। |